डेली संवाद, अमृतसर
दिल्ली में सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से भेंट की व जलियांवाला बाग का ट्रस्टी नियुक्त करने के लिए धन्यवाद किया। मलिक ने जेटली को पंजाब में भाजपा के बढ़ते आधार की जानकारी दी। पिछले 5 महीने में पंजाब में भाजपा की हुई रैलियों, संगठन की सफल बैठकों व पंजाब की कांग्रेस सरकार के अत्याचार के विरोध में जन जागरण पदयात्रा में हजारों की संख्या में आए पंजाब वासियों का विवरण पेश किया।
मलिक ने बताया कि उनके राजनीतिक गुरु व पंजाब के महान सपूत दुनिया के बेहतरीन वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अपना सारा समय देश की प्रगति में लगा दिया है। मलिक ने बताया कि वित्तमंत्री जेटली ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए सख्त कदम उठाए व 500 व 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया, जिस से देश में छुपाया गया काला धन सामने आया।
https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372551936618221/?t=0










