गांव लोहारां में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया
डेली संवाद, जालन्धर
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के उद्देश्य को मुख्य रखते हुए इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इसमें लोहारां कैंपस के समूचे स्टाफ और विद्यार्थियों ने बेहद जोश से उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी के प्रेरणादायक संबोधन से हुई।
अगर आपके बच्चे CT इंस्टीट्यूट में पढ़ते हैं तो खबर जरूर पढ़ें, क्योंकि यहां की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ
उन्होंने इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस से जुड़े हर व्यक्ति से अपील की कि वह इस अभियान का हिस्सा बनकर इस अभियान की सफलता में योगदान डालें। गांव लोहारां में इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 180 से अधिक मरीज़ोंं ने जांच करवाई। लोहारां गांव के लोगों ने बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की।










