डेली संवाद, जालंधर
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मंडी रोड ब्रांच में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहित भ्रूण हत्या के विरोध में फेस पेटिंग से सन्देश देते हुए ‘इंटरनैशनल डे ऑफ़ गर्ल चाइल्ड’ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं हिमांशु, अनमोल, मुकुल, नंदिनी, वंशिका, ज्योति, आरुषि, मानसी आदि ने चेहरों पर पेटिंग के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाते हुए बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने का संदेश दिया।
अगर आपके बच्चे CT इंस्टीट्यूट में पढ़ते हैं तो खबर जरूर पढ़ें, क्योंकि यहां की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ
छात्रों ने कहा बेटियाँ अनमोल होती हैं। बेटियों की क्षमता के बारे में आम लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के जरूरत है। प्रिंसिपल श्रीमती सरबजीत कौर मान ने कहा कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष अनुपात हर बार नियमित तौर पर बढ़ रहा है जो समाज के ठीक नहीं है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं यहां महिलाओं ने अपने आप को साबित करके ना दिखाया हो।










