इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों में दशहरा की धूम, बच्चों ने किया रामलीला का मंचन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 171 शब्द|📅 17 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स में प्री-प्राइमरी विंग (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, सी.जे.आर. एवं रॉयल वल्र्ड) में दशहरा पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चोंं ने रामलीला की झांकी के कुछ दृश्य पेश किए। बच्चे राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, मेघनाद व कुम्भकर्ण की वेशभूषा धारण करके आए और इन किरदारों के संवाद भी बोले।

कक्षाओंं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को दशहरा पर्व के महत्त्व संबंधी बताया और दशहरा मनाए जाने का कारण भी बताया। इस अवसर पर इनोकिड्स के प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) व पूजा राणा (रॉयल वल्र्ड) ने बताया कि स्कूल में सभी त्यौहार मनाए जाते हैं।

इसके ज़रिये बच्चे अपने देश की संस्कृति के साथ जुड़े रहते हैं। बच्चों को सभी धर्मों के त्यौहारों के महत्त्व के बारे भी पता चलता है। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बताया कि दशहरा से हमें बदी पर नेकी की जीत का संदेश मिलता है। उन्होंने बच्चोंं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से मिलने वाली शिक्षा पर चलने के लिए भी कहा।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *