अकाली दल में ‘महाभारत’: सुखबीर और मजीठिया को पार्टी से बाहर निकालने की मांग करने वाले पूर्व मंत्री सेखवां अकाली दल से निष्कासित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 03 Nov 2018

डेली संवाद, गुरदासपुर

पंजाब में भाजपा की सहयोगी अकाली दल में ‘महाभारत’ जारी है। अकाली दल में सीनियर लीडर अब खुलकर बादल के विरोध में आ गए हैं। जिससे एक के बाद कई सीनियर लीडर अकाली दल से टूटते जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जब पूर्व कैबिनेट मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने सुखबीर बादल के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करके बगावत किया तो उन्हें पार्टी ने खुद ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बरदाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले गुरदासपुर में प्रेस कांफ्रेंस करके सेखवां ने पार्टी की प्राथमिक लीडरशिप को बदलने की मांग की थी। सेवा सिंह सेखवां ने मांग की थी कि सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम मजीठिया को पार्टी से बाहर किया जाए।

#MeToo: भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने RSS के पदाधिकारी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, शिकायत करने थाने पहुंची तो SHO ने भगाया

इसी मांग को लेकर सेखवां ने पार्टी की कोर कमेटी व अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था। सेखवां ने कहा था कि पार्टी के पद पर होते हुए भी उनको किसी भी मीटिंग में न्यौता नहीं भेजा गया। इसके साथ ही सेखवां ने कहा था कि जब तक पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया को पार्टी में से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाता तब तक वह पार्टी का हिस्सा नहीं बनेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *