डेली संवाद, बठिंडा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल की सुरक्षा में सेंध लगने के मामले में नंदगढ़ के एसएचओ भूपिंदर सिंह को सस्पैंड कर दिया गया है। इसकी पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ नानक सिंह ने की है
एसएसपी ने नानक सिंह ने कहा कि नंदगढ़ एसएचओ भूपिंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले बादल की सुरक्षा में हुए उल्लंघन के बारे में तत्काल प्रभाव से एसएचओ को पुलिस लाइनों में स्थानांतरित कर दिया गया था।
गौरतलब है कि बठिंडा जिले के गांव घुद्दा के अकाली नेता जसविंदर सिंह के पेट्रोल पंप पर 8 नवंबर को कार्यक्रम रखा हुआ था। जिसमें पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पहुंचे थे। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में थाना नंदगढ़ के सचिव भूपेंद्र सिंह सिविल ड्रेस में आए हुए थे।
जब कार्यक्रम चल रहा था तो एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से परकाश सिंह बादल की फोटो खींचने के लिए उनके पास चला गया। उसके पास पिस्तौल था। जिसे तुरंत सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया।
इस दौरान वहां पर पहुंचे थाना नंदगढ़ के प्रभारी रविंदर सिंह ने उक्त व्यक्ति का बचाव करते हुए कहा कि यह पिस्तौल उनका है और उक्त व्यक्ति उनका लांगरी है।
जैसे ही उक्त मामला एसएसपी बठिंडा के ध्यान में पहुंचा तो उन्होंने थाना प्रभारी को तुरंत सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…










