लोकसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, करप्शन के आरोप में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु। करीब 600 करोड़ के पॉन्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम केस में आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी को बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग और मुख्य आरोपी की पैसों के गैर कानूनी लेन-देन में मदद करने का आरोप है।

उनके अलावा उनके साथी महफूज अली खान को भी गिरफ्तार किया गया है। रेड्डी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले रेड्डी ने जांच अधिकारी डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCB) एस. गिरीश को हटाने की अपील की थी। रेड्डी शनिवार को एजेंसी के सामने पेश हुए थे। क्राइम ब्रांच पहले से ही रेड्डी को गिरफ्तार करने के बारे में विचार कर रही थी। क्राइम ब्रांच के सीपी आलोक कुमार ने बताया है कि विश्वासपूर्ण सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

पैसे बरामद किए जाने के बाद निवेशकों को दिए जाएंगे। गिरफ्तारी के बाद जनार्दन रेड्डी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। यहां से उनको अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने ऐम्बिडेंट ग्रुप से जुड़े इस मामले में रेड्डी को 24 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्राइम ब्रांच की जांच में पता लगा था कि रेड्डी और खान ने ऐम्बिडेंट मार्केटिंग से 18 करोड़ रुपये की कीमत का 57 किलो सोना लिया। यह सोना प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों से ऐम्बिडेंट के प्रमोटर सैयद अहमद फरीद को ‘ढील’ देने की बात करने के बदले लिया गया था। क्राइम ब्रांच ने रेड्डी और खान को रविवार को पूछताछ का नोटिस दिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *