पंजाब की कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को रोककर जनता के साथ सरासर धोखा किया है : मोहिंदर भगत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत ने कहा है कि लोकल बॉडी विभाग की तरफ से फरमान जारी किया गया है कि नगर निगम फंड होने पर ही प्रस्ताव पास किया जाए। ऐसे में पंजाब में कोई विकास कार्य होता हुआ नजर नहीं आएगा और पंजाब सरकार के पार्षद और नगर निगम जनता को पहले ही मीठी गोलियां दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों को रोक कर जनता के साथ धोखा किया गया है। यह सरासर नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि जिस जनता ने इन पर वोट डालकर विश्वास जताया है उन्होंने उनके साथ ही धोखा किया है। निगम तो पहले से ही घाटे में चल रही है ऊपर से उनकी सरकार ने जनता पर कहर ढा दिया है।

इस सरकार के पार्षद लोगों को पहले ही बेवकूफ बना रहे हैं वह लोगों को आजकल आजकल कहकर विकास कार्यों को टाल रहें हैं। इस सरकार से जनता का विश्वास चूर चूर हो चुका है और जनता आने वाले लोकसभा चुनावों में इनको सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। 2019 में मोदी सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए दोबारा मोदी सरकार बनाने को तैयार है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *