धान की खरीद में फर्जी बिलिंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी-भारत भूषण आशु
डेली संवाद, चंडीगढ़
पट्टी (तरन तारन) की अनाज मंडी में धान की फर्जी बिलिंग का मामला सामने आने के बाद खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान कई बेनियमियों सामने आईं। जिसके बाद इस मंडी में खरीद के लिए जि़म्मेदार मार्कफैड और पनग्रेन के खरीद इंस्पेक्टरों को मुअत्तल कर दिया गया है। पट्टी मंडी में मार्कफैड और पनग्रेन को खरीद से रोक दिया गया है। अब इस मंडी में पंजाब एग्रो और पनसप द्वारा ही खरीद की जायेगी।
इस मंडी में खरीद में बेनियमियों संबंधी शिकायतें खाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु को मिली थी। जिन्होंने विभाग के अधिकारियों की जांच टीम गठित करके मौके पर भेजी। इस टीम ने खरीद में कई कमियां पाई। जैसेकि पनग्रेन के निरीक्षक ने तय खरीद सीमा 25 प्रतिशत की अपेक्षा अधिक 44 प्रतिशत खरीद की हुई थी। पट्टी मंडी में विभिन्न एजेंसियों के बीच फड़ों की बाँट भी नहीं की गई थी। यहां खरीद रजिस्टर भी नहीं लगाया गया था।
मंडी में इस निरीक्षक ने 22 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2018 बीच कोई खऱीद नहीं की थी जबकि निरीक्षक ने बिना खरीद लिखे 28,653 बोरियाँ धान की फ़सल उठवा दी, जिसकी खऱीद बाद में पहली और दो नवंबर को पाई गई।
भारत भूषण आशु ने कहा कि धान की खरीद में फर्जी बिलिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को फ़सल बेचने के समय किसी प्रकार की कोई मुश्किल नहीं आने दी जायेगी क्योंकि पट्टी मंडी में अब सिफऱ् 2000 मीट्रिक टन धान की फ़सल और आने का अनुमान है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…










