डेली संवाद, अमृतसर
राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने गुरू बाज़ार अमृतसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए 10 लाख रुपए की राशि जारी की। इस संबंध में बातचीत करते हुए मलिक ने कहा कि स्वर्णकारो के कारोबारी क्षेत्र गुरु बाज़ार में पिछले दो साल में करीब चार बड़ी लूट की वारदातें हो चुकी है।
मलिक ने कहा सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य केंद्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी को दिया गया है। यह कार्य पुलिस कमिश्नर एस श्रीवास्तव के मर्गदर्शन में होगा। मलिक ने बताया के उनकी ओर से केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में से अमृतसर की सुरक्षा के लिए शहर के हर कोने में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लाई 80 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पास करवा दिया है, जो पंजाब सरकार की ढील से अटका हुआ है।
सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य केंद्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी
मलिक ने कहा कि वह खुद पेशे से व्यापारी है इसीलिए वह व्यापारियों की हर मदद के लिए खड़े हैं। व्यापारियों के लिए उनके घर के द्वार 24 घंटे खुले हैं। उन्होंने ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह हर तरह से पुलिस प्रशासन का सहयोग करे ताकि पुलिस शहरमें अमन व शांति कायम कर सके।
मलिक ने पंजाब सरकार को पुलिस प्रशासन के कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करने की राय दी ताकि सुरक्षा एजेंसियां निष्पक्ष तौर पर कार्य कर सकें।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…










