SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं तो बंद हो जाएगी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 30 Nov 2018

नई दिल्ली। यदि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में आपका खाता है और आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उन सभी ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी, जो 30 नवंबर तक अपना मोबाइल नंबर अकाउंट के साथ लिंक नहीं करेंगे। यदि आपने पहले ही अपना नंबर बैंक में रजिस्टर करा लिया है तो अब आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। हां, यदि नंबर बदल गया हो तो इसे अपडेट करा लें।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

एसबीआई ने कहा है, ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक इंटरनेट बैंकिंग सर्विस के लिए मोबाइल नंबर रजिस्टर करना अनिवार्य है। यदि आपका नंबर रजिस्टर नहीं है तो किसी भी एसबीआई ब्रान्च में जाकर तुरंत अपना मोबाइल नंबर जोड़ें। ऐसा नहीं करने पर 1 दिसंबर 2018 से इंटरनेट बैंकिंग सर्विस बंद हो सकती है।’

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

RBI द्वारा 6 जुलाई 2017 को जारी सर्कुलर में कहा गया था कि बैंकों के पास ग्राहकों के मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से रजिस्टर हो, जिस पर उन्हें इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग का एसएमएस अलर्ट भेजा जाए।

आप खुद भी यह एसबीआई वेबसाइट पर जाकर यह जांच सकते हैं कि आपका मोबाइल नंबर अकांउट के साथ जुड़ा है या नहीं। इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करने वाले ग्राहक नजदीकी एसबीआई ब्रान्च में जाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करा सकते हैं।

यूं देखें आपका मोबाइल रजिस्टर है या नहीं

  • www.onlinesbi.com पर जाएं। लॉग इन और पासवर्ड डिटेल एंटर करें।
  • लॉग इन करने के बाद होमपेज पर ‘MY Account and profile’ टैब क्लिक करें।
  • ‘My account and Profile’ टैब के तहत ‘Profile’ पर क्लिक करें।
  • अब ‘Personal Details/Mobile’ पर क्लिक करें।
  • अब आपको प्रोफाइल पासवर्ड मांगा जाएगा। ध्यान रखें, प्रोफाइल पासवर्ड लॉगइन पासवर्ड से अलग है।
  • सही प्रोफाइल पासवर्ड एंटर करते ही आप मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आंशिक रूप से देख सकते हैं।
  • यदि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है तो आपको बैंक के होम ब्रान्च में जाना होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *