22 साल की महिला की 17 साल के लड़के से ‘शादी’, यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 512 शब्द|📅 30 Nov 2018

मुंबई। एक 22 साल की मां को 17 साल के एक लड़के के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, महिला दावा करती रही कि पिछले साल उन दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों के बीच संबंध सहमति से बने थे। महिला को इस संबंध से एक पांच महीने की बच्ची भी है, उसने अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

कोर्ट ने शुरुआत में उसे अपनी बेटी को भायखला जेल में साथ रखने की अनुमति दी थी। पुलिस ने लड़के की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था, जिन्होंने महिला पर अपने बेटे को लुभाने का आरोप लगाया। महिला ने दावा किया कि दोनों की शादी 8 नवंबर 2017 को हुई थी। दिसंबर 2017 को अपने बयान में लड़के की मां ने कहा कि 23 नवंबर को महिला अपने पैरंट्स और भाई के साथ उनके घर आई थी।

महिला ने शादी और सहमति से संबंधों का दावा किया

इस दौरान महिला ने दावा किया कि वह उनके बेटे से शादी कर चुकी है और अब इसी घर में रहना चाहती है। जब लड़के के पैरंट्स ने इस पर आपत्ति जताई तो महिला ने उन्हें अपशब्द कहे और खुद को चोट पहुंचाने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि महिला के जाने के बाद उनके बेटे ने भी घर छोड़ दिया और वापस आने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया महिला की दो बार शादी और तलाक हो चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा और महिला दो साल से संपर्क में थे और तभी से उनके बेटे के व्यवहार में भी बदलाव आ गया। लड़के की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने उन्हें और उनके पति को बताया था कि आरोपी महिला आत्महत्या करने की धमकी दे रही है।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

उन्होंने दावा किया कि महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर और कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की थी। उन्होंने दावा किया कि इस वजह से उनका बेटा मानसिक दबाव में था और वह दसवीं में फेल हो गया था। चाइल्ड मैरेज ऐक्ट के तहत लड़के की उम्र 21 या इससे अधिक और लड़की की उम्र 18 या इससे अधिक होनी चाहिए।

महिला ने दी दलील

वकील खालिद आजमी के सामने अपनी जमानत याचिका दाखिल करते हुए महिला ने अपने ‘पति’ और उसकी बहन की उम्र के बीच गैप में विसंगति की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि लड़के की उम्र 17 साल 8 महीने हो जैसा कि उसकी मां दावा कर रही है जबकि उसकी बहन की उम्र 18 साल थी। महिला ने कहा कि वह और लड़का दोनों रिलेशनशिप में थे और उसका पूर्व में कोई आपराधिक रेकॉर्ड नहीं है। (credit-nbt)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *