राजस्थान-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, MP में फंसा पेंच; तेलंगाना में फिर KCR, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से हिन्दी हार्टलैंट के तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को शानदार सफलता हासिल हुई है. छत्तीसगढ़-राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है, वहीं एमपी में वह बहुमत के आंकड़े से बस दो कदम दूर है. हिंदी पट्टी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन ने 2019 के लोकसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में टीआरएस ने प्रचंड बहुमत हासिल करके लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आना सुनिश्चित कर लिया है, वहीं मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने कांग्रेस को पूर्वोत्तर में उसके आखिरी गढ़ में हराकर 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

राहुल गांधी ने कहा कि ये नतीजे मोदी सरकार के लिये ‘स्पष्ट संदेश’

सिंहासन का सेमीफाइनल बताए जा रहे इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये नतीजे मोदी सरकार के लिये ‘स्पष्ट संदेश’ हैं कि जनता उससे खुश नहीं है और बदलाव का समय आ गया है. राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि नरेंद्र मोदी को जबरदस्त जनादेश मिला, लेकिन उन्होंने देश की धड़कन को सुनने से इनकार कर दिया।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के सरकार बनाने को तैयार होने और मध्य प्रदेश में कड़ी टक्कर के बीच राहुल ने कहा कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों का चयन ‘सुगमता’ से किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमने बीजेपी को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हराया है- मुख्यमंत्रियों के चयन को लेकर कोई मुद्दा नहीं रहेगा।

मोदी ने कांग्रेस, टीआरएस और एमएनएफ को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस, टीआरएस और एमएनएफ को बधाई देते हुए कहा कि बीजेपी विनम्रता से लोगों के फैसले को स्वीकार करती है. वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि नतीजे निश्चित रूप से अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे और चुनाव नतीजे ठहरकर विश्लेषण करने का अवसर हैं।

चौंकाने वाले नतीजे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 15 साल से चल रहे रमन सिंह के शासन का अंत कर दिया है. कांग्रेस ने 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में 68 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है।

रमन सिंह ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं. उन्होंने रायपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम (पार्टी) बैठेंगे और आत्ममंथन करेंगे.’’ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी जयपुर में राज्यपाल कल्याण सिंह को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *