जालंधर में आज नेताओं, बॉलीवुड, पॉलीवुड के अभिनेताओं का रहेगा ‘मेला’, शाम को क्लब कबाना की तरफ न ही जाएं, क्योंकि आज कपिल-गिन्नी की शादी है

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगीता मौर्या
डेली संवाद, जालंधर

टीवी की दुनिया में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इनका विवाह जालंधर के क्लब कबाना में आज है। इससे पहले अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पंजाब की परंपरागत ‘घोड़िय़ां’ के स्वर घर में गूंजे। मंगलवार रात के समय अमृतसर में कपिल शर्मा के विवाह की ‘जागो’ निकाली गई व लेडीज संगीत का कार्यक्रम हुआ। जागो में कपिल शर्मा के साथ-साथ उनकी बहन पूजा देवगण, जीजा पवन देवगण, मां जनक व बेहद नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए।

2000 से ज्यागा मेहमान, वीआईपीज की रहेगी भरमार

जालंधर में इस ऐतिहासिक पल के गवाह बॉलीवुड, पॉलीवुड के अभिनेता एवं देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता बनेंगे। कपिल शर्मा की शादी में 2000 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। मेहमाननवाजी में कोई कसर न रह जाए, इसलिए कबाना होटल एंड रिसॉर्ट 12 व 14 दिसंबर के लिए बुक किया गया है। दूसरी तरफ अमृतसर स्थित कपिल शर्मा की बहन पूजा देवगण के घर को पारंपरिक ढंग से सजाया गया है।

आज गुरदास मान की सजेगी महफिल

12 दिसंबर को शादी समारोह में गायक गुरदास मान अपने गीतों से महफिल जमाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में दलेर मेहंदी अपने गानों से आगंतुकों का मनोरंजन करेंगे। कपिल शर्मा ने एक रिसेप्शन पार्टी 24 दिसंबर को मुंबई में भी रखी है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे।

कपिल ने अपनी शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड को निमंत्रण भेजा है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स, नवजोत सिंह सिद्धू सहित बॉलीवुड के सभी अभिनेता, निर्देशक, प्रोड्यूसर आमंत्रित हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *