Amritpal Singh: एनएसए हिरासत खत्म होने से पहले अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर

पंजाब पुलिस ने अजनाला अदालत से अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के लिए पेशी वारंट प्राप्त कर लिया है। यह वारंट 23 अप्रैल के लिए जारी किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Amritpal Singh
Highlights
  • एनएसए हिरासत आज खत्म हो रही है
  • पंजाब पुलिस डिब्रूगढ़ में गिरफ्तारी के लिए तैनात
  • एफआईआर संख्या 39 के तहत कार्रवाई की जा रही
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh: पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि अमृतपाल सिंह की एनएसए हिरासत आज खत्म हो रही है। वहीं पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए डिब्रूगढ़ पहुंच चुकी है।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने अजनाला अदालत से अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के लिए पेशी वारंट प्राप्त कर लिया है। यह वारंट 23 अप्रैल के लिए जारी किया गया है। पंजाब पुलिस ने एफआईआर संख्या 39 के संबंध में अजनाला अदालत से संपर्क किया था।

तुरंत गिरफ्तार किए जाने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के मामले में उसे गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की एक टीम पहले से ही डिब्रूगढ़ में मौजूद है। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, हिरासत की अवधि समाप्त होते ही उसे तुरंत गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि अमृतपाल को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले फरवरी 2023 में, उनके समर्थकों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे और एक सहयोगी को छुड़ाने के लिए पुलिस से झड़प की थी।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *