Power Cut in Jalandhar: जालंधर के 29 इलाकों में अगले 3 दिनों तक बिजली रहेगी ‘बंद’, पानी स्टोर करने की सलाह

पावरकॉम के इंजीनियरों के मुताबिक जालंधर में 25 अप्रैल तक बिजल कट का शेड्यूल जारी किया गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना 4 से 5 घंटे तक कट लगेगा।

Daily Samvad
4 Min Read
Power Cut
Highlights
  • बिजली कटौती के कारण शहर के लोग परेशान
  • अगले तीन दिनों तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ेगा
  • रिपेयरिंग का काम 30 अप्रैल तक चलेगा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Power Cut in Jalandhar Punjab News Update: पंजाब में गर्मी शुरू होते ही पावरकॉम (PSPCL) यानी बिजली विभाग ने अपना रंग दिखाना शुरू हो गया। पिछले तीन दिनों से लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। शहर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं बचा होगा, जहां दिन में तीन से चार बार बिजली का कट नहीं लग रहा है। ये बिजली कट (Power Cut) कभी आधे घंटे के होते हैं तो कभी 2 से 3 घंटे बिजली ही नहीं आती है। बिजली कटौती के कारण शहर के लोग परेशान हैं।

अब जालंधर (Jalandhar) के लोगों को अगले तीन दिनों तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ेगा। क्योंकि गर्मी का सीजन शुरू होते ही पावरकॉम के इंजीनियर की टीम रिपेयर का काम शुरू करवा दिया। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली कट के शेड्यूल जारी किए गए हैं। पावरकॉम के इंजीनियरों का कहना है कि रिपेयरिंग का काम 30 अप्रैल तक चलेगा। तब तक बिजली की कटौती जारी रहेगी।

रोज 4 से 5 घंटे का कट

पावरकॉम के इंजीनियरों के मुताबिक जालंधर में 25 अप्रैल तक बिजल कट का शेड्यूल जारी किया गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना 4 से 5 घंटे तक कट लगेगा। कट के चलते पानी की समस्या आ सकती है, इसलिए लोग शेड्यूल के हिसाब से पहले ही पानी स्टोर कर रख लें।

आज यहां लगेगा बिजली कट

विभाग ने बताया कि बुधवार को जालंधर में ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, गांव ढोंगरी, गांव सिकंदरपुर, गांव लेसरीवाल, गांव जगरावा, गांव महमदपुर, गांव माधर, गांव मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, खांबड़ां में बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह बुधवार को ही एल्डिको ग्रीन, सतनाम अस्पताल, आबादी धर्मपुरा, आलू फार्म, बसंत विहार, मान मेडिसिटी अस्पताल, जालंधर एनक्लेव, कृष्णा कॉलोनी, आरसीएफ कॉलोनी, ग्लेनमोर ग्रीन फार्म, खांबड़ां चर्च, मॉडल टाउन, गोले मार्केट, लाडो वाली रोड के इलाके में बिजली बंद रहेगी।

कल से इन इलाकों में बिजली नहीं आएगी

बिजली कर्मचारियों के मुताबिक वीरवार से दीप नगर, महंगा सिंह कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर क्षेत्र में कट लगेगा। 23 अप्रैल को जालंधर के कई इलाकों में बिजली कट लगेगा। इनमें दीप नगर, महंगा सिंह कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर क्षेत्र, पीएपी क्वार्टर्स, अमन गार्डन, कमल पार्क न्यू गोविंद नगर शामिल है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी तरह वीरवार को गिल कॉलोनी, प्रकाश एनक्लेव, आर्मी एनक्लेव, सिल्वर रेजिडेंसी, रेडरोज कॉलोनी, दादर मोहल्ला, 23 मोहल्ला, टावर एनक्लेव फेज-3, मलको गेट, आबादी धर्मपुरा, एल्डिको ग्रीन, खुरला किंगरां, रामेश्वर कॉलोनी, गुरु रविदास मार्केट, आबादपुरा, नारी निकेतन, खालसा स्कूल मार्केट, जंडू सिंघा मार्केट में बिजली बंद रहेगी।

24 अप्रैल को यहां कट लगेगा

बिजली मुलाजिमों के मुताबिक 24 अप्रैल को जालंधर सिटी के सोफी पिंड, आबादी क्षेत्र, जेपी नगर, हरबंस नगर, न्यू हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, चोपड़ा कॉलोनी, गुरुनानक नगर, लसूड़ी मोहल्ला, अंबेडकर नगर, बादशाहपुर, कुक्की ढाब, सुदामा विहार, रॉकी कॉलोनी, रेजिडेंसी विहार, मकसूदपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ये कुल 16 इलाके हैं।

25 अप्रैल को इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

25 अप्रैल को जालंधर सिटी के आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स और लेदर कॉम्प्लेक्स इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन इलाकों की गिनती 9 है। इनमें लगभग 35 हजार लोग प्रभावित रहेंगे। चार घंटे के बिजली कट में 45 हजार के करीब आबादी प्रभावित होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *