Punjab News: पंजाब में पावर कट पर भड़के लोग, जबरन बिजली घर में घुसे, खुद ही सप्लाई की चालू

अमृतसर (Amritsar) के गांव वडाला भिट्ठे के बिजली घर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब आसपास के गांवों के कुछ नाराज लोगों ने गेट तोड़कर जबरदस्ती अंदर प्रवेश कर लिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब में पावर कट पर भड़के लोग
Highlights
  • अमृतसर में बिजली घर में घुसकर हंगामा
  • नाराज लोगों ने खुद बिजली सप्लाई चालू की
  • कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और धमकियां
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पिछले दिनों से बिजली कट लगाए जाने से परेशान लोगों ने बिजली घर में घुस कर जमकर हंगामा कर दिया और खुद ही सप्लाई भी शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के गांव वडाला भिट्ठे के बिजली घर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब आसपास के गांवों के कुछ नाराज लोगों ने गेट तोड़कर जबरदस्ती अंदर प्रवेश कर लिया।

खुद ही बिजली की चालू

जानकारी के अनुसार लोगों ने खुद ही कटी हुई बिजली आपूर्ति को चालू कर दिया और इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी दुर्व्यवहार किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार बिजली काटने के लिए कहा गया था। लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने न तो उनकी बात सुनी और न ही नियमों का पालन किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि करीब 20 से 25 लोग इकट्ठा हुए और परिसर में घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों को धक्का दिया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने गेट को नुकसान पहुंचाते हुए जबरन प्रवेश किया।

इस घटना के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। घटना की सूचना मिलते ही कंबो पुलिस स्टेशन मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बिजली विभाग की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *