दिल पर पत्थर रखकर बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती- BJP को रोकने के लिए कांग्रेस को समर्थन दूंगी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ

बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया है. बुधवार को मायावती ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए जोड़तोड़ में लगी हुई है, वह उनका ये मकसद पूरा नहीं होने दूंगी. कांग्रेस की नीतियों से सहमति ना जताते हुए भी बसपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करेगी. अगर राजस्थान में भी कांग्रेस को समर्थन की जरूरत पड़ेगी तो वहां भी बसपा उन्हें समर्थन करेगी. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बसपा के दो और राजस्थान में 6 विधायक चुनकर आए हैं।

दिल पर पत्थर रखकर कांग्रेस को वोट’

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए मायावती ने कहा कि इन तीन राज्यों की जनता बीजेपी के गलत कामों से दुखी हो गई थी, इसी कारण चुनाव में बीजेपी को वापस आते हुए नहीं देखना चाहती थी. बीजेपी अपनी गलत नीतियों की वजह से हारी है. उन्होंने कहा कि जनता ने अपने दिल पर पत्थर रखकर कांग्रेस को वोट दिया है।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस को बड़ा फायदा मिला है, जिसको 2019 में भी भुना सकती है. हमारी पार्टी के उम्मीदवारों ने कांग्रेस और बीजेपी से संघर्ष किया है और काफी अच्छी संख्या में वोट हासिल किए हैं. हालांकि, मायावती ने कहा कि अधिक सीट जिताने में हमारे लोग कामयाब नहीं हो सके हैं ऐसे हालातों में सभी उम्मीदवारों को बधाई देती हूं।

कांग्रेस के राज में भी दलित-आदिवासी-मुस्लिमों की उपेक्षा हुई

बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस के राज में भी दलित-आदिवासी-मुस्लिमों की उपेक्षा हुई, बीजेपी राज में भी ऐसा ही हुआ. आजादी के बाद इन राज्यों में कांग्रेस ने ही राज किया है, फिर भी इनका भला नहीं हो पाया है. बीजेपी-कांग्रेस जैसी पार्टियां हमारी पार्टी को कामयाब नहीं होने देना चाहती हैं।

मायावती बोलीं कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए चुनाव लड़ा था लेकिन हम मकसद में कामयाब नहीं हो पाए. मध्य प्रदेश में अभी भी बीजेपी जोड़तोड़ में लगी हुई है, जिसे रोकने के लिए कांग्रेस की नीतियों से सहमति ना जताते हुए भी बसपा कांग्रेस को समर्थन करेगी. ताकि बीजेपी राज्य में सरकार ना बना पाए. राजस्थान में भी अगर कांग्रेस को सरकार बनाने से लिए समर्थन की जरूरत हुई तो बसपा वहां समर्थन करेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *