डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू एक बार फिर से चर्चा में हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन को एक अनोखा तोहफा दिया।
नवजोत सिंह सिद्धू करीब 4:00 बजे चंडीगढ़ में कैप्टन के आवास पर पहुंचे। पाकिस्तान से लौटने के बाद कैप्टन से सिद्धू की यह पहली मुलाकात थी। इस मौके पर सिद्धू ने कैप्टन को काले रंग के तीतर का स्टेच्यू उपहार में दिया। इसे सिद्धू पाकिस्तान से लेकर आए थे।
कैप्टन से मिलने के बाद नवजोत सिद्धू ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ये एक सच्चाई की जंग थी, जिसने न सिर्फ पासा पलटा बल्कि एक धधकता हुआ इंकलाब लाकर खड़ा कर दिया। ऐसा इंकलाब कि हर गली मोहल्ले में कांग्रेस के वर्कर उत्साहित हैं। इस जीत ने उस वक्त की नींव डाल दी है, जब राहुल गांधी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…









