धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाली लगे होर्डिंग्स से भूचाल मच गया है। इस होर्डिंग्स में ‘योगी फॉर पीएम’ लिखा है। होर्डिंग्स में जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है, वहीं दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ की। मोदी की तस्वीर की नीचे लिखा है- जुमलेबाजी का नाम मोदी और योगी की तस्वीर की नीचे लिखा है- हिंदुत्व का ब्रांड योगी।
ये होर्डिग्स लखनऊ में 2-3 स्थानों पर ये रात में लगाए गए हैं। जब सुबह लोगों की नजर इन पर पड़ी तो लोग हैरान रह गए। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। होर्डिंग में 10 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाली किसी धर्म संसद के बारे में लिखा हुआ है।
यह लिखा है होर्डिंग्स में
सबसे ऊपर लिखा है- योगी लाओ, देश बचाओ। इसके बाद 10 फरवरी को होने वाली धर्म संसद का जिक्र है। एक तरफ पीएम मोदी की तस्वीर है, तो दूसरी तरफ योगी की लगी है। मोदी की तस्वीर की नीचे लिखा है- जुमलेबाजी का नाम मोदी और योगी की तस्वीर की नीचे लिखा है- हिंदुत्व का ब्रांड योगी।
इन संस्था ने लगाए होर्डिंग्स
ये हॉर्डिंग उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना की और से लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विवादित हॉर्डिंग उतारकर पुलिस ने कब्जे में ले लिए है। यूं तो पोस्टर देखने से यह किसी की शरारत लगती थी, लेकिन साफ हो गया कि पोस्टर लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि कभी शिवपाल यादव का करीबी रहा अमित जानी है।
जानी पर मायावती की मूर्ति तोड़ने का लग चुका है आरोप
उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के नाम से संगठन चलाने वाले अमित जानी पहले ही विवादों में रहे हैं. हालांकि बीजेपी से उनका कोई सीधा वास्ता नहीं है, लेकिन पहले भी मायावती की मूर्ति तोड़ने के मामले में उनका नाम उछला था. अमित जानी ने बकायदा एक वीडियो जारी कर इस पोस्टर को सही ठहराने की कोशिश की है।
अपने वीडियो में अमित जानी कह रहा है कि 2014 में नरेंद्र मोदी हिंदुत्व के रथ पर सवार होकर आए थे, लेकिन उन्होंने हिंदुओं की चिंता नहीं की. जबकि योगी आदित्यनाथ लगातार हिंदुओं की की बात कर रहे हैं और अगर इन 5 राज्यों में योगी आदित्यनाथ ने प्रचार नहीं किया होता, तो आज बीजेपी की हालात बेहद खराब होती। (साथ में आजतक से इनपुट)
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…









