हसीना की जीत पर आखिर क्यों गदगद हैं भारत के PM मोदी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। शेख हसीना की अवामी लीग ने बांग्लादेश के आम चुनाव में जोरदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनेंगी। उनकी यह जीत भारत के लिए अच्छी खबर है और इसकी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी को इससे मजबूती मिलेगी।

भारत ने चुनाव परिणाम का स्वागत करने में देर नहीं की और औपचारिक घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हसीना को जीत के लिए बधाई दी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हम बांग्लादेश में संसदीय चुनाव सफलतापूर्वक होने का स्वागत करते हैं। लोकतंत्र, विकास और बंग बंधु शेख मुजीबुर्रहमान की सोच पर विश्वास जताने के लिए हम बांग्लादेश की जनता को बधाई दे रहे है।’

PM मोदी ने हसीना को टेलीफोन पर चुनावी जीत की बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और बांग्लादेश की साझेदारी हसीना की दूरदृष्टि वाली लीडरशिप में और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि भारत पड़ोसी के रूप में बांग्लादेश को बहुत महत्व देता है, जो क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और सहयोग में एक करीबी साझेदार है और भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी का मुख्य स्तंभ है।

देखें कांग्रेसी कौंसलर की करतूत

अवामी लीग की अगुवाई वाले गठबंधन को 300 सदस्यों वाली संसद में 288 सीटें मिलीं। हालांकि विपक्ष ने चुनाव को ‘ढोंग’ बताते हुए खारिज किया। मतदान के दौरान हिंसा में 18 व्यक्तियों की मौत हो गई और 200 से अधिक अन्य घायल हो गए। विपक्षी नेशनल यूनिटी फ्रंट (यूएनएफ) को सात सीटें मिली हैं जबकि अन्य को तीन सीटें मिलीं। विपक्षी नेशनल यूनिटी फ्रंट ने चुनाव आयोग से चुनाव को तत्काल रद्द करने और ‘निष्पक्ष अंतरिम सरकार’ के तहत नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *