पंजाब सरकार 1.2 लाख लोगों को देगी सरकारी नौकरी, इन महकमों के खाली पद भरे जाएंगे

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा 1.2 लाख सरकारी खाली पड़े पदों को भरने के निर्देश

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अलग-अलग सरकारी विभागों में खाली पड़े 1.2 लाख पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने के निर्देश जारी किये हैं और इसके साथ ही उन्होंने पहले पड़ाव के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा और शोध जैसे विभागों में खाली अहम पद भरने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सूबा सरकार की घर -घर रोजग़ार और कारोबार मिशन स्कीम की प्रगति का जायज़ा लेने के दौरान एक उच्च स्तरीय मीटिंग में जारी किये। मुख्यमंत्री ने सरकारी पद भरने के लिए मुख्य सचिव करन अवतार सिंह को रूप -रेखा तैयार करने के लिए कहा है। जायज़ा मीटिंग के बाद एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अलग -अलग विभागों में भरे जाने वाले पदों के बारे मुख्य सचिव को अपनी नेतृत्व वाली अफ़सर कमेटी में प्रशासकीय सचिवों से मीटिंग करने के लिए कहा है।

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कौशल प्रशिक्षण और नौकरियाँ संबंधी योग्यता के बीच के अंतर को खत्म करने के लिए कौशल विकास मिशन और रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण विभाग (डी.ई.जी.टी) के बीच बढिय़ा तालमेल और एकसुरता पर ज़ोर दिया है।

घर-घर रोजग़ार स्कीम के लिए तुरंत 5 करोड़ रुपए जारी करेगी सरकार

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने घरेलू उद्योग में नौजवानों को लाभप्रद रोजग़ार प्राप्त करने हेतु लैस करने के लिए अन्य विशेष तकनीकी प्रशिक्षण और वोकेशनल गाइडेंस की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। उन्होंने नौकरियों के लिए उभर रही नयी ज़रूरतों के तर्ज पर अर्ध कुशलों और अकुशलों को परिणामजनक प्रशिक्षण देने के लिए कौशल विकास मिशन के तालमेल के साथ विशेष प्रशिक्षण सम्बन्धी भी ज़ोर दिया।

तकनीकी शिक्षा और रोजग़ार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मीटिंग के दौरान बताया कि डी.ई.जी.टी की तरफ से आयोजित ‘ओवरसीज इम्पलाईमैंट कैंप ’ के दौरान विदेशी कंपनियों में नौकरियाँ प्राप्त करने के लिए 30 हज़ार नौजवानों ने निवेदन दिया। इस कैंप में बहुत सी विदेशी कंपनियों ने 5000 नौकरियों के लिए इच्छुकों के चयन के लिए सम्मिलन किया परन्तु सिफऱ् 500 का ही चयन हुआ जिससे उम्मीदवारों के कौशल प्रशिक्षण और नौकरी की योग्यता के बीच का अंतर दिखता है।

अगले वित्तीय वर्ष में 23 करोड़ रुपए का बजट रखा जाएगा

मंत्री द्वारा उठाई गई माँग को स्वीकृत करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने घर -घर रोजग़ार और कारोबार मिशन के अधीन अलग -अलग स्कीमों को चलाने के लिए तुरंत 5 करोड़ रुपए के फंड जारी करने के लिए वित्त विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने अगले वित्तीय साल के दौरान 23 करोड़ रुपए की वित्तीय व्यवस्था करने के लिए भी वित्त विभाग को कहा।

मुख्यमंत्री ने सरकार की अलग -अलग रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण पहलकदमियों को फाइनांस करने के लिए पंजाब टैक्निकल ऐजूकेशन बोर्ड और पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी के फंडों का प्रयोग करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजग़ार सृजन सचिव डी.के तिवाड़ी को कहा। मुख्यमंत्री ने फरवरी में सूबा स्तरीय मेगा नौकरी मेला लगाने के लिए भी सहमति दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के घर -घर रोजग़ार और कारोबार मिशन के अधीन अब तक 4.53 लाख नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया करवाई गई हैं। इनमें से 37 हज़ार नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ और 1 लाख 30 हज़ार को निजी सैक्टर में नौकरियाँ मुहैया करवाने के अलावा 2.86 लाख को अलग -अलग स्व -रोजग़ार स्कीमों अधीन मदद मुहैया करवाई गई है।

देखें कांग्रेसी कौंसलर की करतूत LIVE

रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण कमिशनर राहुल तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रक्रिया के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए जल्द ही एक समर्पित इम्पलाईमैंट एंड फ़ौरन स्टडी फैसीलिटेशन डैस्क को कार्यशील किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि नौकरी प्राप्त करने वालों के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुँच को यकीनी बनाने के लिए एक पंजाब जोब् हेल्पलाइन और एक फुल -फलैजड डिजिटल एंड सोशल मीडिया प्लेटफार्म शुरू किया जायेगा।

इस मौके उपस्थित दूसरों में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव गिरीश दयालन शामिल थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *