PM मोदी के पंजाब आने से पहले सियासत गरमाई, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रखी ये मांग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरहदी राज्य के लिए विशेष पैकेज और गुरदासपुर जि़ले के लिए एक मुख्य औद्योगिक प्रोजैक्ट का ऐलान करने की अपील की है।

जाखड़ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री के वादे पूरे करने के बहुत ही घटिया रिकार्ड के बावजूद लोग अभी भी उम्मीद रखते हैं कि मोदी सूबे के लिए महत्वपूर्ण ऐलान करेंगे। गुरदासपुर जि़ले के कलानौर में हमारे पास 1000 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल है जो हम किसी भी उस औद्योगिक प्रोजैक्ट के लिए देने के लिए उत्सुक हैं जो सरहदी सूबे के नौजवानों के लिए रोजग़ार के मौके पैदा करे।

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा फैसला, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि फ्रेट इक्यूलाईजेशन सब्सिडी पॉलिसी के तर्ज पर सरहदी जि़ले को कुछ औद्योगिक रियायतें देने का ऐलान प्रधानमंत्री को करना चाहिए। गेहूँ और धान की खरीद के लिए अनाज खाते के 31000 करोड़ रुपए के निपटारे का ऐलान किये जाने की भी प्रधानमंत्री से माँग की है जो कि पिछली शिरोमणी अकाली दल -भाजपा सरकार ने सूबा और केंद्र सरकार के बीच व्यवस्थित करने की जगह गलती से अपने सिर ले लिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *