सूर्य ग्रहण : 5 जनवरी को अमावस्या, ग्रहण और शनिवार का योग, होगा इन 4 राशियों को विशेष फायदा, पढ़ें आचार्य मनमोहन रामानुज का लेख

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आचार्य़ मनमोहन रामानुज
ब्रजधाम सेवा संस्थान, निकट राम मंदिर, जीटीबी नगर (जालंधर)
मोबाइल नंबर – 8728094963, 7983722186

आचार्य मनमोहन रामानुज के मुताबिक नए साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण 5 और 6 जनवरी को लग रहा है। इसके अलावा साल 2019 में तीन सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे। पहला ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई और तीसरा 26 दिसंबर को दिखाई देगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसके कारण ग्रहण का प्रभाव नहीं होगा। यह ग्रहण चीन, जापान, कोरिया , रूस और मंगोलिया में दिखाई देगा।

ग्रहण और शनि अमावस्या का योग

साल का पहला ग्रहण शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व काफी बढ़ गया है। सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इस दिन शनैश्चरी अमावस्या होने की वजह से यह दिन बेहद खास होगा। शनैश्चरी अमावस्या के दिन ग्रहण होने के कारण इस दिन दान, जप-पाठ, मंत्र एवं स्तोत्र-पाठ और स्नान का महत्व बढ़ जाता है।

इन राशियों पर ग्रहण का रहेगा अच्छा असर

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण लाभदायक होगा। आपको धन का लाभ मिल सकता है। विदेश में यात्रा का भी योग बन रहा है।

कन्या राशि: इन राशि वालों के लिए यह साल नए आयाम देने वाला है। अगर आप कुछ पाना चाहते हैं तो इस दिन जरूर सूर्य देव की प्रार्थना करें। वह चीज आपके जरूरत मिलेगी।

कुंभ और तुला राशि वालों पर भी इस सूर्य ग्रहण का सकारात्मक असर रहेगा।

साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगेगा

  • साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगेगा जिसमे से 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण होगा।
  • 16-17 जुलाई को खग्रास में चंद्रग्रहण होगा। वहीं 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में देखा जा सकेगा।

पहला सूर्यग्रहण:  5 जनवरी को सूर्यग्रहण होगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा।

दूसरा चंद्रग्रहण :  21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। ये भी पहले सूर्यग्रहण की तरह भारत में दिखाई नहीं देगा।

तीसरा खग्रास सूर्यग्रहण :  2 जुलाई 2019 को खग्रास सूर्यग्रहण होगा। लेकिन यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

चौथा खंडग्रास चंद्रग्रहण :  16 जुलाई 2019 को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

पांचवां और अंतिम सूर्य ग्रहण : साल 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा। ये ग्रहण सिर्फ दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में ही दिखाई देगा।

सूर्यग्रहण का ज्योतिष महत्व

वर्ष 2019 का आगमन इस बार कन्या लग्न, तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में हो रहा है, जो कई मामलों में बेहद लाभप्रद रहने वाला है। देखा जाए तो लग्नेश बुध देव गुरु बृहस्पति के साथ पराक्रम भाव में विराजमान होकर भाग्य भाव को देख रहा है। वहीं धन भाव पर शुक्र-चंद्रमा की युति एक आर्थिक संपन्नता का योग बना रही है।

कांग्रेसी विधायक के खिलाफ नारेबाजी, अभद्र टिप्पणी, देखें VIDEO

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *