हजरत पीर साईं चमन शाह जी की याद में छठा सालाना उर्स कल: रोबिन सांपला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 24 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
हजरत पीर सांई चमन शाह जी की मधुर स्मृति में छठा सालाना उर्स 25 जनवरी शुक्रवार को शाम 5 बजे से मिट्ठापुर से खुरला किंगरा रोड कुक्की ढाब चौक में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी ख्वाजा गरीब नवाज (के.जी.एन) वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान रोबिन सांपला ने दी।

सालाना उर्स में मगफिले आगाज शाम 5 बजे होगा। के.जी.एन.सोसायटी के सेवादारों ने बताया कि सालाना उर्स में विश्व प्रसिद्ध कव्वाल मुरादाबाद के सरफराज चिश्ती, मलेरकोटला के सरदार अली, जालंधर से सन्नी सलीम और मोनू खान एंड पार्टी अपने फन के जौहर दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि साईं चमन शाह जी के सालाना उर्स में हर साल की तरह दरगाह अजमेर शरीफ से गद्दीनशीन खादीमें खास सैयद एहतेशाम चिश्ती शाना बाबा जी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।

साईं चमन शाह जी के आशीर्वाद से गठित की गई के.जी.एन. वैल्फेयर सोसाइटी समाज कल्याण के कार्य भी करती है। सोसायटी के कार्य के बारे में जानकारी देते हुए रोबिन सापला और राजेश बाहरी ने बताया कि सोसाइटी से जुड़े सभी सेवादार और उनके परिवार नशा रहित हैं और ऐसी ही शिक्षा एवं संदेश समाज में देते हैं। इसके लिए निकट भविष्य में स्कूलों, कालेजों और गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *