PoK में एयर स्ट्राइक के बाद 500 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी टूटा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 495 शब्द|📅 26 Feb 2019

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में हवाई हमला करने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। युद्ध की आशंका के चलते सेंसेक्स 500 अंक तक टूट गया। वहीं निफ्टी में भी बड़ी कमजोरी देखने को मिली।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 241 अंकों की गिरावट के साथ 35,971 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81 अंकों की गिरावट के साथ 10,800 अंकों के स्तर से फिसल 10,798 अंकों पर खुला। सेंसेक्स फिलहाल 422.49 अंकों की गिरावट के साथ 35790 अंकों पर और निफ्टी 125.65 अंकों की गिरावट के साथ 10754 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स में टाटा स्टील, सन क्लॉयड, डीएचएफएल, प्रेस्टीज, आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंदी का माहौल बना हुआ है। निफ्टी में यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ग्रॉसिम के शेयरों में मंदी का माहौल है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.06 फीसदी टूटकर 14078 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 1.02 फीसदी टूटकर 13480 के नीचे फिसल गया है। आज के कारोबर में ऑयल एंड गैस शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.75 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव है। मेटल, ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.3 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.09 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1.1 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा, ’26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया। बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के एलओसी स्थित आतंकी कैंप लांच पैड्स को वायुसेना हवाई हमलों में पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया।’

28 पैसे गिरा रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे कमजोर होकर 71.26 के स्तर पर खुला है। हालांकि कल के कारोबार में रुपये में मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 17 पैसे की बढ़त के साथ 70.98 के स्तर पर बंद हुआ था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *