दोस्तों के सामने डांस करने से मना किया तो पति ने निर्वस्त्र कर पीटा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाहौर। पाकिस्तान में एक शख्स को अपनी पत्नी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला ने आरोप लगाया है कि दोस्तों के सामने नाचने से मना करने पर उसके पति ने उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा और उसका सिर मुंडा दिया।

पूरा मामला तब सामने आया जब महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह जख्मी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह अपना नाम आसमा आजिज बताती हैं और मदद की गुहार करती हैं. आसमा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हैं. महिला ने वीडियो में कहा कि उनके पति मियान फैसल और उसके दोस्त तब हिंसक हो गए जब उसने डांस करने से मना कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि पति और उसके दोस्तों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसका सिर शेव कर दिया. यही नहीं, उसे लोहे के पाइप से पीटा। वह वीडियो में कहती हैं, उसने अपने सभी कर्मचारियों के सामने मेरे सामने कपड़े उतरवा दिए. उसने मेरे सिर को शेव किया और एंप्लायी मुझे पकड़े रहे।

मेरे पूरे कपड़े खून से सन गए थे

“मेरे पूरे कपड़े खून से सन गए थे, मुझे निर्वस्त्र ही फांसी से लटकाने की धमकी दी जा रही थी.” आसमा ने कहा, 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी और शुरुआत में फैसल बहुत ही प्यार करने वाले शौहर थे लेकिन 6 महीने बाद मैंने उनके रवैये में बदलाव गौर किए।

तीन बच्चों की मां आसमा ने बताया, इसके बाद वह शराब पीकर मुझे पीटने लगे, वह अक्सर अपने अश्लील दोस्तों को घर पर पार्टी के लिए बुलाया करते थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट में रोते हुए आसमा ने बताया कि उस दिन के हमले के बाद वह कैसे घर से भागने में कामयाब हुई और पुलिस स्टेशन पहुंची. लेकिन घूस ना देने की वजह से अधिकारियों ने केस दर्ज करने से मना कर दिया।

इसके बाद आसमा ने सोशल मीडिया पर आकर मदद मांगी. इसके अलावा उसे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था. आसमा के माता-पिता की मौत हो चुकी है और उनका कोई और सहारा भी नहीं है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *