शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा नवाबों के शहर लखनऊ से गठबंधन की उम्मीदवार होंगी. पूनम सिन्हा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. कयास लगाए जा रहे थे कि पूनम सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगी, लेकिन उन्होंने सपा का हाथ थाम लिया।

पूनम 18 अप्रैल को नामांकिन दाखिल करेंगी. इससे पहले 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 39वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कद्दावर नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए थे. बीजेपी नेतृत्व के साथ शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से खफा चल रहे थे।

बता दें कि लखनऊ में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है, जबकि वोटिंग 6 मई को होनी है. लोकसभा चुनावों में इस सीट से 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जीते थे. 2009 में लाल जी टंडन और 2014 में राजनाथ सिंह ने इस सीट से भारी मतों से बाजी मारी थी. इस बार बीजेपी ने फिर राजनाथ सिंह को लखनऊ से उतारा है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *