जालंधर में शांतिमय और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने बनाई ये रणनीति

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जनरल आब्जर्वर आई सैमूअल आनन्द कुमार और पुलिस आब्जर्वर राजीव जैन की तरफ से आम मतदान को निष्पक्ष, शांतिमय और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए राजनैतिक पार्टियों से पूर्ण सहयोग देने के लिए कहा गया।

आब्जर्वर जिनके साथ डिप्टी कमिशनर -कम -जिला चुनाव अधिकारी वरिन्दर कुमार शर्मा मौजूद थे। उनकी तरफ से राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से मीटिंग करते हुए बताया कि जिला प्रशासन जालंधर में चुनाव प्रक्रिया को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से पूर्ण करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस उदेश्य की पूर्ति के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं और मतदान को निष्पक्ष, शांतिमय और पारदर्शी ढंग से पूर्ण करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी।

आब्जर्वरों ने कहा कि समूह पार्टियों को आदर्श चुनाव संहिता की पालना को विश्वसनीय बनाना चाहिए नहीं तो उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार शख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता को विश्वसनीय बनाने के लिए जिले के आधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही निर्देश जारी किया जा चुका हैं और किसी को भी आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करने की आज्ञा नहीं दी जायेगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *