PSEB: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 घोषित, मेरिट लिस्ट भी जारी, देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली। Punjab School Education Board ने दसवीं कक्षा की मेरिट लिस्ट और परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि पंजाब बोर्ड में यह रिवाज है कि पहले मेरिट निकाली जाती है और इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाता है इसलिए पहले मेरिट जारी की गई और इसके बाद रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया। हालांकि रिजल्ट से जुड़ी जानकारियां वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दी गई थीं।

पंजाब बोर्ड अधिकारी के मुताबिक 85.56% छात्रों ने 10th परीक्षा पास की है। लुधियाना की नेहा वर्मा इस बार दसवीं कक्षा की टॉपर हैं। पंजाब बोर्ड ने आज दसवीं का रिजल्ट कॉन्फ्रेंस हॉल में घोषित किया था। पीएसईबी के स्पोक्सपर्सन रविंदर वसु ने बताया कि बारहवीं कक्षा का परिणाम अगले हफ्ते 15 मई को घोषित कर दिया जाएगा।

लुधियाना की ग्ररप्रीत कौर ने दसवीं में टॉप किया

कुल 3,68,295 छात्रों में से 3,36,539 रेगुलर छात्रों के रूप में रजिस्टर्ड थे जबकि 31,756 ओपन के छात्र थे। पिछले साल 98% अंकों के साथ लुधियाना की ग्ररप्रीत कौर ने दसवीं में टॉप किया था। वहीं लुधियाना की ही अमीषा अरोड़ा ने 98.44% अंकों के साथ बारहवीं कक्षा में टॉप किया था।

इस रिजल्ट को आप अब वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा पंजाब बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी कर सकता है। पिछले साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट मई और बारहवीं का अप्रैल में जारी किया था। PSEB 10th Result 2019 Merit List को आप ऑफिशल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

PSEB ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 2 अप्रैल तक किया था। पीएसईबी दसवीं कक्षा के रिजल्ट को आज 11.30 बजे तक जारी करने वाला था लेकिन टेक्निकल दिक्कतों की वजह से इसमें देरी हुई। वहीं PSEB 12th Result 2019 की घोषणा 15 मई तक हो सकती है। इस रिजल्ट को भी पंजाब बोर्ड के चेयरमैन जारी करेंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *