पंजाब पुलिस का ASI और दो स्वास्थ्य अधिकारी रिश्वत लेते काबू, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग केसों में अमृतसर में तैनात जि़ला स्वास्थ्य अधिकारी लखबीर सिंह भागोवालिया को अपने पद का दुरूपयोग करने और व्यापारिक संस्थाओं से रिश्वत के रूप में पैसे वसूलने और फिऱोज़पुर के थाना लख्खोके बेहराम में तैनात ए.एस.आई पवन कुमार को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ़्तार किया है।

आज यहाँ यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस को प्राप्त शिकायतों और खुफिय़ा जानकारी से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त जि़ला स्वास्थ्य अधिकारी दूसरे व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जिले के होटलों के मैनेजरों, मालिकों और दुकानदारों आदि से उनको लायसेंस जारी करने, नमूने भरने और चैकिंग के दौरान मदद करने के बदले लाखों रुपए बतौर रिश्वत हासिल कर रहा था। विजीलैंस ने इस मामले में दोषी जि़ला स्वास्थ्य अधिकारी और दूसरे व्यक्तियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर स्थित थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज करके अगली पड़ताल आरंभ कर दी है।

ए.एस.आई. पवन कुमार को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

एक और रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो ने फिऱोज़पुर के थाना लख्खोके बेहराम में तैनात ए.एस.आई. पवन कुमार को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता सुखचैन सिंह निवासी गाँव डाला, जि़ला मोगा की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके भाई को दर्ज केस में नामज़द न करने के बदले ए.एस.आई पवन कुमार द्वारा रिश्वत की माँग की गई है और वह पहले ही 10,000 रुपए बतौर रिश्वत दोषी ए.एस.आई को अदा कर चुका है।

विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में और 8,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *