‘ढाई किलो’ के हाथ के आगे कमजोर पड़ा पंजा, सनी दयोल ने कही ये बात, जाने पंजाब का मूड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब को हॉट सीटों में शुमार बठिंडा और फिरोजपुर सीट शिरोमणि अकाली दल ने जीत ली हैं। बठिंडा सीट से हरसिमरत कौर बादल व फिरोजपुर से उनके पति सुखबीर बादल ने शेर सिंह घुबाया को हराकर ये सीट पार्टी के खाते में डाली।  इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने राजा वड़िंग व शेर सिंह घुबाया को उतारा हुआ था जिनकी हार हुई है।

दोआबा की सबसे महत्वपूर्ण लोकसभा सीट जालंधर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस सीट से कांग्रेस के चौधरी संतोख सिंह ने चुनाव जीत लिया है। चौधरी संतोख सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिअद के चरणजीत सिंह अटवाल को मात दी। चौधरी संतोख सिंह 20 हजार मतों से चुनाव जीते।

लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत बिट्टू ने जीत दर्ज कर ली है वहीं होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सोमप्रकाश ने अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार चब्बेवाल को मात देते हुए विजय हासिल कर ली है। उन्होंने चब्बेबाल को 45029 मतों से हराया है।

गुरदासपुर से बीजेपी के उम्मीदवार सन्नी देओल ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हरा दिया है। सन्नी करीब 80 हजार वोटों से जीते हैं। इसके अलावा अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औझला जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी को करीब 98 हजार वोट से हराया है।

फरीदकोट से कांग्रेस के मोहम्मद सदीक ने अकाली दल के गुलजार सिंह राणिके को करीब 83 हजार वोट से हरा दिया है। वहीं फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह ने अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को करीब 93 हजार वोट से हरा दिया है। इसके अलावा संगरूर से आप के मौजूदा सांसद भगवंत मान ने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को करीब एक लाख वोट से हराया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *