अजब ऑफर, स्कर्ट में दफ्तर आने वाली महिलाओं को मिलेगी ज्यादा सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। रूस की एक कंपनी अपनी महिला कर्मचारियों के लिए एक फैसले की वजह से इन दिनों चर्चा में है. एलुमिनियम प्रोडक्ट बनाने वाली टैटप्रोफ कंपनी ने महिला कर्मचारियों को स्कर्ट पहनने और मेकअप करके दफ्तर आने पर 104 रुपये प्रतिदिन ज्यादा देने का ऐलान किया है. कंपनी ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।

वर्क-प्लेस पर माहौल में सकारात्मकता और जीवंतता लाने के लिए कंपनी ने एक महीने का यह खास कार्यक्रम चलाया है. इस क्रम में स्कर्ट पहन कर ऑफिस आने वाली महिलाओं को कंपनी की तरफ से बतौर पुरस्कार यह पैसा दिया जाएगा. कंपनी के इस फैसले पर रूस में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है।

हालांकि, जहां कुछ लोगों का कंपनी के इस फैसले पर सकारात्मक रुख है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसकी आलोचना कर रहे हैं और फैसले को डार्क एज तक कह रहे हैं. जबकि कंपनी की दलील है कि महिलाएं इससे जागरुक होंगी और दफ्तर में सहज होकर काम कर सकेंगी. कंपनी का दावा है कि इससे उनके प्रदर्शन में भी सुधार होगा।

कंपनी की तरफ से इस कार्यक्रम को लेकर कहा गया है कि ज्यादातर महिलाएं ट्राउजर पहनती हैं. इसलिए हम चाहते हैं कि कार्यक्रम के जरिए एक जागरुकता लाएं और वो अपने नारीत्व को महसूस कर सकें. गर्मियों में स्कर्ट ज्यादा आरामदेह होता है।

कंपनी का यह विशेष कार्यक्रम 27 मई से शुरू हो चुका है जो 30 जून तक चलेगा और पैसे सिर्फ उन्हीं महिला कर्मचारियों को दिए जाएंगे जो स्कर्ट और मेकअप के साथ अपनी तस्वीरें कंपनी को भेंजेगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *