बंगाल में अब कांग्रेस-TMC के बीच खूनी संघर्ष, 3 कार्यकर्ताओं की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. इसमें टीएमसी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है. स्थानीय सूत्र और पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह टीएमसी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. इसमें टीएमसी कार्यकर्ता खैरुद्दीन शेख और सोहेल राणा और एक अन्य कार्यकर्ता की मौत हो गई।

इससे पहले लोकसभा चुनाव से पहले ढोमकोल पंचायत समिति के अल्ताफ हुसैन की भी हत्या कर दी गई थी. इस घटना के मुख्य आरोपी को कुछ दिन बाद रिहा कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि सोहेल राणा अल्ताफ हुसैन का बेटा है और खैरुद्दीन शेख उसका बड़ा भाई है. इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है. कार्यकर्ताओं की मौत के पीछे टीएमसी ने कांग्रेस का हाथ बताया है।

खैरुद्दीन के बेटे ने कहा कि हम सो रहे थे, तभी अचानक घर पर बम से हमला हुआ. उन्होंने हमारे पिता पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मेरे चाचा की भी हत्या कर दी गई थी. उन्होंने इस हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही. यहां अबतक लगभग 10 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. अब तक यहां पर बीजेपी और तृणमूल के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प होती आई है, लेकिन अब कांग्रेस और तृणमूल के बीच भी ऐसी घटना सामने आने लगी हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *