टीवी सीरियल ‘राम-सिया के लव-कुश’ के प्रसारण पर रोक हटाने को लेकर HC ने सुनाया ये आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हाई कोर्ट ने प्रसारण पर रोक हटाने से इन्कार, अगली सुनवाई 12 सितम्बर को

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों पर शनिवार को डिप्टी कमीश्नरों द्वारा टैलिविजऩ धारावाहिक ‘राम सिया के लव कुश’ के केबल प्रसारण पर लगाई रोक को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आज हटाने से इन्कार कर दिया। इस संदर्भ में फिलहाल विवादित धारावाहिक के प्रसारण पर रोक लगी रहेगी और अदालत ने इस मामले की सुनवाई 12 सितम्बर, 2019 तक मुलतवी कर दी है।

कल्रज़ टी.वी. चैनल द्वारा दायर की गई पटीशन पर विशेष सुनवाई के दौरान जस्टिस टी.एस. ढींडसा ने विभिन्न डिप्टी कमीश्नरों द्वारा जि़ला मैजिस्ट्रेट के तौर पर जारी किये आदेशों पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया। पंजाब सरकार द्वारा अतिरिक्त एडवोकेट जनरल रमीज़ा हकीम ने पक्ष रखते हुए कहा कि इस धारावाहिक के प्रसारण पर पाबंदी लगाने का फ़ैसला वाल्मीकि जी संबंधी विवादित दृश्य पेश करने के आधार पर लिया गया है क्योंकि इससे राज्य में वाल्मीकि भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है।

यह बहस शाम 5 बजे के बाद भी चलती रही जिसके दौरान कल्रज़ टी.वी. ने अपना पक्ष पेश करते हुए कहा कि प्रसारण पर पाबंदी लगाने के आदेश कुदरती न्याय के सिद्धांतों की पालना किये बिना और केबल ऑपरेटरज़ रैगूलेशन एक्ट की धारा 19 के साथ जुड़े पहलूओं को अनदेखा करके जारी किये गए हैं। चैनल ने इस धारावाहिक के विवादपूर्ण दृश्यों संबंधी निर्माताओं द्वारा गृह सचिव के साथ बातचीत की पेशकश को भी रिकार्ड पर रखा और उन्होंने वाल्मीकि जी से सम्बन्धित ऐतराज़ योग्य दृश्य हटाने की भी पेशकश की।

ऐतराज़ योग्य दृश्य हटाने की पेशकश, राज्य सरकार के साथ विचारने के लिए कहा

अदालत ने इस मामले में ख़ास तौर पर निर्माताओं द्वारा दृश्य हटाने की की पेशकश के सम्बन्ध में अतिरिक्त एडवोकेट जनरल को अपना पक्ष रखने के लिए कहा। इस पर रमीज़ा हकीम ने कहा कि इस पेशकश को राज्य सरकार द्वारा विचारा जायेगा और इस संबंधी सरकार द्वारा लिए जाने वाले फ़ैसले को अगली सुनवाई के दौरान अदालत के सामने रख दिया जायेगा।

यहाँ यह जि़क्रयोग्य है कि शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों पर सम्बन्धित डिप्टी कमीश्नरों ने विवादपूर्ण टी.वी. धारावाहिक ‘राम सीया के लव कुश’ के प्रसारण पर तुरंत रोक लगा दी थी क्योंकि इससे वाल्मीकि भाईचारे में रोष पैदा हो गया था जिन्होंने उसी दिन बंद का न्योता दे दिया था। इस मसले पर वाल्मीकि भाईचारे की धार्मिक भावनाओं का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार को भी पत्र लिखकर डी.टी.एच. पर इस धारावाहिक का प्रसारण रोकने के लिए हिदायत करने की अपील की थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *