पंजाब के इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने वित्तमंत्री से की मुलाकात, GST समेत अन्य मुद्दों पर हुआ ये फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 11 Sep 2019

पंजाब के इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने वित्तमंत्री से की मुलाकात, GST समेत अन्य मुद्दों पर हुआ ये फैसला

डेली संवाद, लुधियाना
सीआईसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा औऱ महासचिव पंकज शर्मा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फोकल प्वाइंट के उद्धार और पंजाब की इंडस्ट्रीज के भविष्य को नई दिशा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को संयुक्त रूप से जीएसटी के विसंगतियों को दूर करना होगा। इस संबंध में CICU का एक डेलिगेशन पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मुलाकात भी की।

उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल से विभिन्न ऑटो घटकों, GST चोरी, वैट और GST रिफंड, Pathetic की GST दर में विसंगतियों जैसे उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि  वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया है कि फोकल प्वाइंट के विकास के लिए 32 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी में विसंगतियों से संबंधित मुद्दा अगली जीएसटी परिषद की बैठक में उठाया जाएगा।

मनप्रीत बादल ने आश्वासन दिया है कि जीएसटी और वैट रिफंड को सुव्यवस्थित किया जाएगा। लंबित वैट मामलों को जल्द ही हल किया जाएगा। साथ ही उद्योगों को उनके पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। बैठक में जसविंदर सिंह, जसबीर सिंह, गुरशरण सिंह, जीएस ऑटो, प्रदीप सहगल मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाब के इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने वित्तमंत्री से की मुलाकात, GST समेत अन्य मुद्दों पर हुआ ये फैसला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *