मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा भेजा न्योता पत्र लेकर ये मंत्री पहुंचे दुबई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 406 शब्द|📅 16 Sep 2019

सांस्कृतिक मामले मंत्री चन्नी द्वारा दुबई में संगतों को 550वें प्रकाश पर्व समागमों में शामिल होने का न्योता

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा भेजा न्योता पत्र लेकर ये मंत्री पहुंचे दुबई

डेली संवाद, दुबई/चंडीगढ़
पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के जश्न में शामिल होने के लिए दुनिया भर में बसती नानक नाम लेवा संगत को न्योता दिया जा रहा है। इस श्रृंखला की शुरुआत करते हुए पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न नानक नाम लेवा संस्थाओं को 500 साला समागमों में शामिल होने के लिए न्योता देने दुबई पहुँचा।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स. चन्नी ने बताया कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह जी के दिशा- निर्देशों के अंतर्गत पंजाब सरकार के नुमायंदो के तौर पर श्री गुरु नानक देव जी के मनाए जा रहे 550वें प्रकाश पर्व समागमों में शामिल होने के लिए न्योता देने के लिए दुबई आए हैं। उन्होंने दुबई बसते समूह नानक नाम लेवा संगतों को 1 नवंबर से 12 नवंबर, 2019 तक पंजाब सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में करवाए जा रहे समागमों में शामिल होने की विनती की।

स. चन्नी दुबई के प्रसिद्ध गुरुद्वारा साहिब गुरू नानक द्वार पहुँचे जहाँ उन्होंने समूह संगतों को 550 साला समागमों में शामिल होने का न्योता दिया। इस मौके पर वह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. सुरिंदर सिंह कंधारी और अन्य सदस्यों को मिले और पंजाब सरकार द्वारा दुबई बसते पंजाबियों के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा भेजा न्योता पत्र सौंपा।

गुरू नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों के साथ की मुलाकात

इसके साथ ही स. चन्नी ने प्रवासी पंजाबियों को अवगत करवाया कि पंजाब सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में गुरू नानक साहिब के प्रकाश पर्व समागमों में शामिल होने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए विशाल टैंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने साथ ही बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा यात्रियों के खाने पीने, मैडीकल, लोकल ट्रांसपोर्ट आदि हर तरह की सुविधाओं का बहुत बढिय़ा प्रबंध किया जा रहा है।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स. चन्नी और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का सिरोपे भेंट करके सम्मान किया गया और उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संगत दुबई से गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व समागम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा भेजा न्योता पत्र लेकर ये मंत्री पहुंचे दुबई

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *