पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त बाजवा ने ‘मालवा सरपंच डायरेक्टरी’ जारी की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
  • गोरा संधू द्वारा तैयार की गई है 7 जिलों के पंचों -सरपंचों की डायरैक्टरी
  • जि़ला परिषद सदस्यों, ब्लॉक समिति सदस्यों, सरपंचों और पंचों की ऑनलाइन डायरेक्टरी विभाग की वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी: तृप्त बाजवा
डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहाँ पंजाब भवन में ’मालवा सरपंच डायरेक्टरी ’ को जारी करने की रस्म अदा की। इस डायरेक्टरी में मालवा के 7 जिलों के गाँवों के सरपंचों के नाम, पिता का नाम, तस्वीर, मोबाइल नंबर, विधानसभा हलका और पुलिस थानों बारे जानकारी दी गई है। यह डायरैक्टरी प्रसिद्ध समाज सेवी गोरा संधू खुर्द द्वारा तैयार की गई है।
इस मौके पर स. तृप्त बाजवा ने ऐलान किया कि जल्द ही ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से राज्य के जि़ला परिषद सदस्यों, ब्लॉक समिति सदस्यों, सरपंचों और पंचों की ऑनलाइन डायरैक्टरी विभाग की वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी। इस सम्बन्धी उन्होंने मौके पर ही विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायतें जारी की।
ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त बाजवा ने गोरा संधू को बधाई देते हुए कहा कि यह गाँवों की पंचायतों को जोडऩे के लिए बहुत बढिय़ा प्रयास है। उन्होंने साथ ही इस डायरेक्टरी के अगले अंक में पूरे पंजाब के सरपंचों के विवरण इकठ्ठा करके छापने के लिए भी गोरा संधू और उसके साथियों को प्रोत्साहित किया।
डायरेक्टरी के संपादक स. गोरा संधू खुर्द ने बताया कि इस डायरैक्टरी में पंजाब के मालवा क्षेत्र के 7 जिलों संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, मोगा और मानसा जिलों के सरपंचों के विवरण फोटो समेत दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह डायरैक्टरी 7 जिलों के गाँवों को आपस में जोडऩे का काम करेगी और किसी भी समय ज़रूरत पडऩे पर कोई भी सरपंच इस डायरैक्टरी की मदद से किसी के साथ भी आसानी से संपर्क कर सकेगा।


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *