बायपास सर्जरी के बाद अस्पताल से घर पहुंचे मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, अब करेंगे नगर निगमों की ‘सर्जरी’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ब्रह्म मोहिंद्रा को फोर्टिस अस्पताल से मिली छुट्टी, स्थानीय निकाय मंत्री ने कैंप ऑफिस से काम शुरू किया

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा को आज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा उनको अस्पताल से विदायी दी गई।
इस संबंधी जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि श्री ब्रह्म मोहिंद्रा को पुरानी खांसी और दर्द की शिकायत पर तकरीबन 20 दिन पहले अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसके बाद डा. टी. एस. महंत और उनकी टीम ने 11 सितम्बर को श्री ब्रह्म मोहिंद्रा की ओपन-हार्ट बायपास सर्जरी की।
बायपास सर्जरी के बाद श्री मोहिंद्रा की हालत में तेजी के साथ सुधार हो रहा है और आखिरकार आज उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
आज अस्पताल में से डिस्चार्ज किये जाने के समय श्री मोहिंद्रा ने इलाज के दौरान उनकी देख-रेख में जुटी डा. टी. एस. महंत के नेतृत्व वाली डॉक्टरों की टीम के साथ मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने अस्पताल में उनका हालचाल जानने आए सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के राज्यपाल श्री वी. पी. सिंह बदनौर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, पंजाब विधान सभा के स्पीकर श्री राणा के. पी. सिंह, पी. पी. सी. सी. के प्रधान श्री सुनील जाखड़ और श्री मोहिंद्रा के कैबिनेट साथियों ने अस्पताल जाकर डॉक्टरों और पारिवारिक सदस्यों से श्री ब्रह्म मोहिंद्रा की सेहत संबंधी हालचाल जाना था।


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *