गुड न्यूज: दिवाली से पहले करदाताओं को सरकार देगी बड़ा तोहफा, घट सकते हैं टैक्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दिवाली से पहले करदाताओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है। सरकार द्वारा दिवाली से पहले इनकम टैक्स की दरों में कटौती की जा सकती है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, पांच लाख से 10 लाख रुपये तक की आय पर सरकार टैक्स 10 फीसदी लगाने की घोषणा कर सकती है। मौजूदा समय में यह दर 20 फीसदी है। वहीं 10 लाख रुपये से ज्यादा कमाई पर टैक्स 25 फीसदी हो सकता है। अभी यह दर 30 फीसदी है।

पांच लाख की आय पर 50 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के बाद बाकी 4.5 लाख पर अभी मौजूदा समय में 20 फीसदी यानी 90 हजार रुपये टैक्स लगता है। अगर यह दर घटकर 10 फीसदी हो जाती है, तो यह रकम 45 हजार रुपये हो जाएगी। यानि आपको 45,000 रुपये का फायदा होगा। यह गणना टैक्स छूट के लिए निवेश के विकल्पों और सेस के बिना है।

सेस और सरचार्ज भी हटा सकती है सरकार

इतना ही नहीं, केंद्र सरकार सेस और सरचार्ज हटाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। इसके अतिरिक्त, कर में छूट के कुछ अन्य विकल्प भी सरकार खत्म कर सकती है।  फैसला लेते वक्त सरकार डायरेक्ट टैक्स कोड ( DTC ) की सिफारिशों को ध्यान में रखेगी। 19 अगस्त को डीटीसी ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी।

पैनल ने सुझाव दिया है कि पांच लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की आय पर 10 फीसदी टैक्स लगाया जा सकता है, जो अभी 20 फीसदी है। 10 लाख से 20 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स 30 फीसदी से घटकर 20 फीसदी किया जा सकता है। 20 लाख रुपये से दो करोड़ की आय पर टैक्स 30 फीसदी किया जा सकता है।

सरकार ने घटाया था कॉर्पोरेट टैक्स

बता दें कि हाल ही में सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की थी, जिसके मुताबिक घरेलू कंपनियों पर बिना किसी छूट के इनकम टैक्स 22 फीसदी हो गया है। जबकि सरचार्ज और सेस जोड़कर प्रभावी दर 25.17 फीसदी होगी। पहले यह दर 30 फीसदी थी। साथ ही सरकार ने कैपिटल गेन पर भी सरचार्ज खत्म करने की घोषणा की थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *