पंजाब में गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ श्रमदान गतिविधयां आयोजित: ब्रह्म मोहिंद्रा

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्लास्टिक को कहें न’’ संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई

डेली संवाद, चंडीगढ़
स्वच्छता ही सेवा- अभियान (जो 11 सितंबर, 2019 को शुरू हुआ और 27 अक्तूबर तक जारी रहेगा) के हिस्से के तौर पर पंजाब की सभी शहरी स्थानीय ईकाइयों द्वारा महात्मा गांधी जी की 150 जयंती को मनाने हेतु 2 अक्तूबर को प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सहित यूएलबीज़ और अन्य विभागों के कर्मचारीयों ने भाग लिया। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने दी।

राज्यभर में यूएलबीज़ द्वारा करवाई गई गतिविधियों संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्लास्टिक एकत्रीकरण श्रमदान अभियान के अलावा विद्यार्थीयों द्वारा ‘‘प्लास्टिक को कहें न’’ संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई, नूक्कड़ नाटक/स्किट खेले गए और सेमिनार आयोजित किये गये। इन अभियानों में शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक संगठनों, व्यापार मंडलों, मार्केट ऐसोसिएशनों, आरडब्ल्युएज़, परिवहन यूनियनों, सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों आदि की पूरी भागीदारी रही।

जसबीर सिंह पार्क से प्लॉग रन को झंडी दिखाकर रवाना किया

उन्होंने कहा कि अमृतसर और मोहाली में ‘प्लॉग रन’ (दौड़ते हुए हाथों में थैले पकडक़र प्लास्टिक वेस्ट एकत्र करना) नामक एक नई पहलकदमी का आयोजन किया गया जो योगा अभ्यासों के साथ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि एसएएस नगर मोहाली में श्री ए. वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव, पंजाब सरकार, स्थानीय निकाय विभाग ने फेज़ 3बी1 के शहीद मेजर जसबीर सिंह पार्क से प्लॉग रन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में श्री अजोय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीएमआईडीसी और मिशन डायरेक्टर, स्वच्छ भारत मिशन अर्बन पंजाब ने भी भाग लिया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में एमसी कर्मचाररियों, शैलबी हॉस्पीटल के कर्मचारियों, करयाना ऐसोसिएशन, व्यापार मंडल के सदस्यों, वरिष्ठ नागरिक संगठन, पैरागॉन, ज्ञान ज्योति व सेंट सोल्जर स्कूल के विद्यार्थीयों के अलावा विभिन्न सुबह की सैर करने वाले लागों और आम जनता ने भाग लिया। अभियान के दौरान एक क्रियाशील कमेंट्री भी की गई ताकि इसमें भाग लेने वाले लागों को प्रेरित करने के साथ-साथ आम जनता को जागरूक किया जा सके।

3000 से अधिक विद्यार्थीयों ने भाग लिया

स्कूलों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक संबंधी एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें 3000 से अधिक विद्यार्थीयों ने भाग लिया। अभियान का एक अन्य आकर्षण यह था कि एमसी मोहाली के सहयोग से यूआईडीएआई के 70 कर्मचारियों की एक टीम ने फेज़ 8 और 10 में श्रमदान अभियान चलाकर प्लास्टिक इकट्ठा किया।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन की भावना से अन्य शहरों में भी विशेष गतिविधियां की गईं। प्रवक्ता ने कहा कि अमृतसर नगर निगम द्वारा एक मैगा योगा कार्यक्रम (लागभग 800 प्रतिभागी), एक शांति मार्च (लागभग 1000 प्रतिभागी), महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि और एक प्लॉग रन (लगभग 1000 प्रतिभागी) का आयोजन करवाया गया।

इसके बाद कपड़ों के थैलों को बढ़ावा देने के अलावा एनजीओज़ (लगभग 500 प्रतिभागी) के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां चलाई गईं। इन सभी गतिविधियों में सांसद श्री गुरजीत सिंह औजला, विधायक श्री सुनील दत्ती, मेयर, कमिश्रर नगर निगम, अतिरिक्त आयुक्त, एडीसी (जी), एसडीएमज़, डीईओ माध्यमिक, एनसीसी स्वयंसेवक और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। यह गतिविधियां सुबह 5:30 बजे शुरू हुईं और चार घंटे चलने के बाद सुबह 9:30 बजे समाप्त हुईं और इनमें 3000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

बठिंडा में स्वच्छता ही सेवा गतिविधियां रोज़ गार्डन बठिंडा से शुरू हुईं

इसी तरह एमसी बठिंडा में स्वच्छता ही सेवा गतिविधियां रोज़ गार्डन बठिंडा से शुरू हुईं। इनमें वित्त मंत्री श्री मनप्रती सिंह बादल, डीसी और एसएसपी ने भी भाग लिया। वित्त मंत्री ने निजि तौर पर शहर के 12 स्थानों पर श्रमदान अभियान में भाग लिया। स्वयंसेवकों की 140 टीमों का गठन किया गया और यह शहर में श्रमदान कर रही हैं। इन गतिविधियों में एनजीओ, एनएसएस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, सोशल क्लब, डेरा सच्चा सौदा, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट, आरडब्ल्यूए, एचपीसीएल के स्वयंसेवकों और कई अन्य लोगों ने भाग लिया।

इसी तरह मोगा नगर निगम में इसके सभी 50 वार्डों में मोगा प्रशासन के सभी विभागों, नागरिकों और एनजीओज़ के सहयोग से प्लास्टिक एकत्रीकरण श्रमदान अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी प्रकार के प्रतिबंधित प्लास्टिक को इकट्ठा करके मटीरियल रिक्वरी फेसिलिटी में भेज दिया गया। मोगा के विधायक श्री हरजोत कमल, उपायुक्त संदीप हंस ने प्लास्टिक श्रमदान कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

नगर निगम पठानकोट में प्लॉगिंग अभियान स्कूलों, कॉलेजों, गैर-सरकारी संगठनों और नागरिकों की भारी भागीदारी के द्वारा चलाया गया। मानसा में इसके सभी 27 वार्डों में स्कूली बच्चों द्वारा प्लॉगिंग अभियान। प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी विभागों, गैर सरकारी संगठनों, बार एसोसिएशनों, धार्मिक संगठनों और सभी एमसी के कर्मचारियों ने भाग लिया। मनसा में लगभग 3200 लोगों ने गतिविधियों में हिस्सा लिया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *