लंदन की अदालत ने पाक को दिया झटका, हैदराबाद निजाम के खजाने को लेकर भारत के पक्ष में फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ब्रिटेन की अदालत से भारत के हक में बड़ा फैसला आया है. यूके की अदालत ने 70 साल पुराने 35 मिलियन पाउंड यानी करीब 306.25 करोड़ रुपये के हैदराबाद फंड केस में भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है. अदालत ने पाकिस्तान के दावों को खारिज कर इसे प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया।

अदालत ने कहा हैदराबाद निज़ाम के उत्तराधिकरियों और भारत का इस धन पर हक है. लंदन की कोर्ट में यह मुकदमा पाकिस्तान सरकार बनाम अन्य के नाम से है, इस मामले में प्रमुख पक्ष हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान के वंशज, भारत सरकार और भारत के राष्ट्रपति हैं।

करीब 8 करोड़ 87 लाख जमा करवाए थे

हैदराबाद के आखिरी निजाम साल 1948 में लंदन के नेटवेस्ट बैंक में 10 लाख पाउंड उस वक्त के करीब 8 करोड़ 87 लाख जमा करवाए थे. यह रकम आज बढ़कर 306.25 करोड़ रुपये हो गए हैं. इस मामले में निजाम के वंशज कहना है कि 1948 में हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मानअली खान के वित्त मंत्रालय का काम संभालने वाले मीर वनाज जंग ने निजाम की इजाजत के बिना लंदन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त बैंक खाते में 10 लाख पाउंड जमा करवाए थे. इसी वजह से पाकिस्तान आज इस रकम पर अपना अधिकार जमा रहा था।

दरअसल भारत की आजादी और बंटवारे के बाद पाकिस्तान अस्तित्व में आ चुका था लेकिन हैदराबाद के निजाम का मानना था कि वो पाकिस्तान के साथ जाएंगे. हैदराबाद एक हिंदू बहुसंख्यक राज्य था जिसका नेतृत्व निजाम के हाथ में था. तत्कालीन गृहराज्य मंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल के सख्त रुख को देखते हुए निजाम कोई दूसरा रास्ता भी तलाश रहे थे. इसी पूरे तनाव के बीच निजाम ने अपना पैसा पाकिस्तान के उच्चायुक्त के खाते में जमा करवा दिया था. लंदन की कोर्ट से आए इस फैसले के बाद पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *