नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति बैठक में नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर (NEFT) फंड ट्रांसफर 24 घंटे करने की घोषणा की है। अभी ये सुविधा काम के दिनों में ही (वर्किंग डेज) 7.45 बजे तक ही उपलब्ध है। अब ये सुविधा 24 घंटे के लिए उपलब्ध होगी।
कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिये रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की और कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद रेपो दर 5.15 प्रतिशत रह गई। रेपो दर में इस वर्ष में यह लगातार पांचवीं कटौती की गई है। इस कटौती से बैंकों का कर्ज और सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी है। इसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा। लोगों का होम लोन, पर्सनल और कार लोन सस्ता होगा और साथ ही ईएमआई का बोझ भी कम होगा।
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन चली बैठक के तीसरे दिन शुक्रवार को बैंक ने रेपो दर को 5.40 प्रतिशत से घटाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर भी इतनी ही कम होकर 4.90 प्रतिशत रह गई।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।











