मेयर साहब ये क्या हो रहा है? इंस्पैक्टर के आंख-कान बंद, शिकायत पर कमिश्नर भी चुप! अवैध निर्माण पर इतनी मेहरबानी क्यों?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के कुछ अधिकारियों और दलाल टाइप के नेताओं की मिलीभगत से निगम खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के नाक के नीचे शहर कई इलाके में अवैध निर्माण चल रहा है, लेकिन निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा से लेकर मेयर जगदीश राजा तक इसे रोक पाने में नाकाम हैं।

बस्ती अड्डा चौक के पास खुराना प्लाईवुड के पास तीन मंजिला शोरूम बनाया जा रहा है। इस शोरूम का कोई नक्शा पास नहीं है। इलाके के इंसपैक्टर की आंख बंद है तो शिकायत के बाद कमिश्नर भी चुप हैं। जिससे रातों-दिन इस जगह अवैध रूप से निर्माण जारी है। बस्ती दानिशमंदा में एक के बाद एक कई दुकानें अवैध रूप से बन गई हैं।

इंस्पैक्टर मेहरबान तो …. दलाल पहलवान

आजकल जालंधर नगर निगम में इंस्पैक्टरों का राज है। अगर इंस्पैक्टर मेहरबान हैं तो दलाल पहलवान है। शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से निर्माण और शोरूम बन रहे हैं। बावजूद इसके मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा मौन है। इस मौन के कारण करोड़ों रुपए की सीधे तौर पर चोरी हो रही है।

आरटीआई कार्यकर्ता रविंदरपाल चड्ढा और रवि छाबड़ा ने इन अवैध निर्माणों के खिलाफों लिखित में मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इऩकी शिकायतें डस्टबिन में फेंकी जा रही है। इन शिकायतों के बाद भी रविवार को इन अवैध निर्माणों की स्पीड ने और तेजी पकड़ ली है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *