Jalandhar News: CM मान आज वेस्ट हलके में करेंगे प्रचार, पत्नी भी रहेंगी साथ

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में उपचुनाव (By Election) के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज वेस्ट हलके में प्रचार करेंगे। सबसे पहले सीएम भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर बस्ती गुजां इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

यह कार्यक्रम शाम करीब 4 बजे तय किया गया है। जिसके बाद सीएम भगवंत सिंह मान शाम करीब 6 बजे रसीला नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Bhagwant Mann CM
Bhagwant Mann CM

जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहा है?

2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट पर आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, 1 जून को लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 29 मई को अंगुराल ने स्पीकर से अपना इस्तीफा वापस लेने को कहा था, लेकिन तब तक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था।

sheetal-angural

इस चुनाव में भाजपा ने अंगुराल को टिकट दिया है। आप ने अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दिया है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar