ठाकुर अरुण सिंह धूमल के BCCI के कोषाध्यक्ष बनने से पंजाब व हिमाचल को मिलेगी वरीयता : राकेश राठौर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राठौर ने कहा – जालंधर में किया जाएगा पुष्पित अभिनंदन

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में पले बढ़े ठाकुर अरुण सिंह धूमल के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष बनने से पंजाब व हिमाचल को वरीयता मिलेगी। उक्त आशा प्रकट करते हुए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि अरुण सिंह धूमल एक अच्छे योजनाकार, प्रबन्धक व स्वछ छवि वाले युवा है।

राठौर ने कहा कि वे अच्छे क्रिकेटर के साथ साथ हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व डी पी एस जालंधर के प्रो वाईस चेयरमैन है। केंद्रीय वित्त, कार्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर अनुराग सिंह ठाकुर के छोटे भाई व हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सपुत्र अरुण सिंह की रुचि अपने पिता व भाई के चुनावी कार्यो व स्थानीय लोगो से साथ एक अच्छे समन्वयक की रही है।

उन्होंने अपने हर लक्ष्य को योजनाबद्ध ढंग से पूरा किया है। श्री राठौर ने कहा कि पी सी ए उनके जालंधर प्रवास के पूरा लाभ पंजाब के क्रिकेटरों की भलाई व अधिकाधिक सुविधाएं दिलवाने के लिए लेगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *