डेली संवाद, जालंधर
सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी के घर से चंद कदम दूर बन रही कामर्शियल इमारत को अवैध बताकर नगर निगम की टीम ने रात के अंधेरे में सील कर दिया। उक्त इमारत रेलवे रोड शास्त्री मार्केट में रायल मेडिकल हाल के बिल्कुल सामने बन रही है।
नगर निगम के एसटीपी परमपाल सिंह के मुताबिक उक्त इमारत का नक्शा पास नहीं है। इसके साथ ही इमारत मालिक ने निगम की सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। इसे लेकर पहले से ही उसे नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके सरकारी जमीन पर कब्जा कर इमारत बना ली गई।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।












