हिन्दू महासभा के नेता की हत्या मामले में दो मौलाना गिरफ्तार, सूरत से सात संदिग्ध हिरासत में

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कमलेश तिवारी हत्याकांड पर बवाल बढ़ता जा रहा है

हिन्दू महासभा के नेता की हत्या मामले में दो मौलाना गिरफ्तार, सूरत से सात संदिग्ध हिरासत में

लखनऊ। हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड पर बवाल बढ़ता जा रहा है। हालांकि हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दो लोगों की गिरफ्तारी की खबर है। जबकि गुजरात के सूरत से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। कमलेश की मां ने परिवार के दो सदस्यों के लिए नौकरी की मांग की है, और यह भी कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं मृतक कमलेश तिवारी की पत्नी ने चेतावनी दी है कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो वह आत्मदाह कर लेगी।

पुलिस ने कमलेश तिवारी हत्याकांड में बिजनौर से दो मौलाना गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मौलाना अनवारुल हक को नगीना के आशियाना कॉलेनी से गिरफ्तार किया है। वहीं, मौलाना नईम कासनी को भी तड़के गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि अनवारूल हक ने चार दिसंबर 2015 को बिजनौर में एसपी ऑफिस के सामने एक प्रदर्शन के दौरान कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था।

जबकि किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा के मुफ्ती नईम कासमी ने भी कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को करोड़ों रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं, गुजरात के सूरत से पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए छह लोगों मे से एक की भूमिका हत्याकांड में संदिग्ध बताई जा रही है। गुजरात एटीएस ने इन सभी को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि गुजरात एटीएस ने यूपी पुलिस और एसआईटी से लगातार संपर्क कर रही है।

परिजनों ने मांग की है कि उनके परिवार के दो सदस्यों को नौकरी दी जाए

कमलेश तिवारी के परिजनों ने मांग की है कि उनके परिवार के दो सदस्यों को नौकरी दी जाए, इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घर बुलाने की मांग की है। उनकी मां का कहना है कि जब सीएम योगी नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। कमलेश की पत्नी का कहना है अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आत्मदहा कर लूंगी।

आपको बता दें कि लखनऊ के नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार दोपहर दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी।

फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। हजारों लोग सड़क पर निकल आए और अमीनाबाद के बाजार बंद कराकर पुलिस-प्रशासन व सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे।

पोस्टमार्टम हाउस तिराहा पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन व हंगामा किया

अमीनाबाद में लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की तो पोस्टमार्टम हाउस तिराहा पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन व हंगामा किया। तनाव के मद्देनजर इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि किसी युवती की गैर मजहब में शादी को लेकर कुछ झगड़े की बात को लेकर तनातनी की बात सामने आ रही है।

इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद हुआ है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भगवा कपड़े पहने दो संदिग्ध दिखे हैं जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

हिन्दू महासभा के नेता की हत्या मामले में दो मौलाना गिरफ्तार, सूरत से सात संदिग्ध हिरासत में

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *