पंजाब सरकार ने गुरु नानक साहिब को समर्पित सरकारी मैगजीन रिलीज किया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 09 Nov 2019

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी
जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से सरकारी मैगजीन का नवंबर का अंक गुरु साहिब को समर्पित किया गया है, जिसमें पहली पातशाही के 500वें प्रकाश पर्व के मौके पर तत्कालिन राष्ट्रपति डा. जाकिर हुसैन की ओर से दिया गया भाषण भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति डा. राधा कृष्णन व अन्य विद्वानों की ओर से गुरु नानक देव जी के बारे में समय-समय पर लिखे विचारों का अनुवाद कर प्रकाशित किया गया है। गुरु नानक देव जी के बारे में प्रकाशित विशेष अंक में सिख इतिहास में राग आधारित गुरुबाणी गायन के आधार पर रबाब के बारे में प्रसिद्ध लेखन रवि पंधेर की ओर से लिखा गया खोज भरपूर लेख भी शामिल किया गया हैै।

कश्मीरी व हिंदुस्तानी रबाब के बारे में विस्तार से जानकारी

इसमें रबाब की एतिहासिक महत्ता व उदासियों की अलग-अलग श्रेणियों कश्मीरी व हिंदुस्तानी रबाब के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अलावा तामिलनाडू के पूर्व राज्यपाल डा. उज्जल सिंह व प्रसिद्ध लेखक डा. महीप सिंह सहित अलग-अलग यूनिवर्सिटियों व खोज संस्थाओं के इतिहासकारों की ओर से भी लेख लिखे गए हैं।

पंजाब सरकार की ओर से एक और बड़ा प्रयास करते हुए पंजाबी, हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित किए गए इन मैगजीनों को पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में संगत में नि:शुल्क बांटा जा रहा है। इसमें 60 हजार विकास जागृति मैगजीन (पंजाबी), 15 हजार विकास जागृति मैगजीन (हिंदी) व 25 हजार एडवांस मैगजीन (अंग्रेजी), 40 हजार ब्रोशर (पंजाबी), 35 हजार ब्रोशर (अंग्रेजी), पंजाबी व अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित 5-5 हजार फ्लेयर व 15 हजार वैलकम कैलेंडर शामिल हैैं।

श्रद्धालु पूरे सम्मान सहित इन मैगजीनों को स्वीकार कर रहे हैं

प्रकाशनों को नि:शुल्क बांटने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गुरु नानक देव जी के फलसफे, जीवन, उदासियों व उनसे जुड़े अन्य पक्षों से परिचित करवाना है। नि:शुल्क बांटे जा रहे साहित्य को लेकर संगतों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है व श्रद्धालु पूरे सम्मान सहित इन मैगजीनों को स्वीकार कर रहे हैं।

इस अवसर पर वाटांवाली कलां के पैरिस (फ्रांस) रहने वाले सुखदेव सिंह व उनकी पत्नी जो कि विशेष तौर पर गुरुपर्व के मौके पर सुल्तानपुर लोधी में दर्शन करने आए थे, भी पंजाब सरकार के इस प्रयास से इतने प्रभावित हुए कि वे अपने साथ विदेश ले जाकर संगत में बांटने के लिए 100 से अधिक मैगजीन लेकर गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *