प्रधानमंत्री इमरान खान पर भड़के पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश, दी ये नसीहत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 21 Nov 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चीफ जस्टि आसिफ सईद खोसा ने प्रधानमंत्री इमरान खान को न्यायालय के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणियों को लेकर नसीहत दी। चीफ जस्टिस ने पाक पीएम से बयान देते समय सावधानी बरतने और कटाक्ष नहीं करने के लिए कहा। दरअसल, लाहौर उच्च न्यायालय ने इमरान खान सरकार की 700 करोड़ रुपये का बॉन्ड भरने की शर्त को दरकिनार कर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज कराने के लिये विदेश जाने की अनुमति दे दी थी। इसे लेकर सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेद सामने आ गए।

इमरान ने सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हवेलियां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस आसिफ सईद खोसा और वरिष्ठ न्यायाधीश गुलजार अहमद से जनता के बीच न्यायपालिका के प्रति भरोसा बहाल करने के लिये आगे आने का आग्रह किया था। खान ने यह भी कहा था कि देश की न्यायिक प्रणाली में शक्तिशाली और आम लोगों के साथ व्यवहार में कथित असमानता है।

न्यायपालिका के लिए काम करने का खान ने दिया था भरोसा

न्यायपालिका को लेकर लोगों की सोच बदलने की बात करते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा था कि वह खुद आगे बढ़कर इसके लिए काम करने को तैयार हैं। इमरान खान ने कहा था कि वह इस धारणा को बदलने और संस्थानों के प्रति जनता के विश्वास को बहाल करने के लिए न्यायपालिका का साथ देने के लिए तैयार हैं।

चीफ जस्टिस ने इमरान को दी संभलकर बोलने की नसीहत

चीफ जस्टिस खोसा ने यहां उच्चतम न्यायालय में एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए क्योंकि वह सरकार के मुख्य कार्यकारी हैं। खोसा ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री ने जिस विशेष मामले का जिक्र किया, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। उन्हें (प्रधानमंत्री खान को) यह पता होना चाहिए कि उन्होंने खुद ही किसी को (नवाज शरीफ को) विदेश जाने की अनुमति दी। उच्च न्यायालय में सिर्फ तौर-तरीके पर सुनवाई हुई। कृपया (बयानों को लेकर) सावधान रहें।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *